मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में राजगढ़ जिले की साइकिल यात्री सुश्री आशा मालवीय ने भेंट की। महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के साथ जागरूकता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस-एक नवम्बर 2022 को सुश्री मालवीय ने एकल महिला साइकिल यात्रा भोपाल से प्रारंभ की थी। यात्रा 15 अगस्त 2023 को दिल्ली में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए सुश्री मालवीय को अंग-वस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री आशा के बुलंद हौसले, साहस और यात्रा के उद्देश्य की मुक्त कंठ से सराहना की।