मुख्यमंत्री डॉ. यादव हनुवंतिया जल महोत्सव में हुए शामिल
31-Dec-2023 09:29 AM 1234819

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर संभाग के प्रमुख जल पर्यटन स्थल हनुवंतिया पहुंचे। उन्होंने जल महोत्सव में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर भी गए। यहां उन्होंने संत सिंगाजी महाराज की चरण पादुका पर माल्यार्पण कर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगाजी महाराज महान संत थे। उनमें अदभुत अध्यात्मिक शक्ति थी। ऐसे महान संतों के कारण हमारा सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता आज भी समृद्धशली है।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^