देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ बुधनी नगर
14-Aug-2023 10:32 AM 1234801

आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान में आज बुधनी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ही बुधनी में एक अन्य कार्यक्रम में विकास पर्व के तहत 714 करोड़ 91 लाख की लागत वाले 500 बिस्तर के मेडिकल कॉलेज, 284 करोड़ 16 लाख लागत के बुधनी-भेरूंदा-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और रेलवे अंडर ब्रिज 8 करोड़ 15 लाख का भूमि-पूजन करने के बाद एक बड़ी जनसभा में संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रीमती साधना सिंह, श्री कार्तिकेय चौहान तथा सांसद श्री रमाकांत भार्गव और स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^