गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया
31-Jul-2023 07:49 AM 1234792

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, धार सांसद श्री छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अमित शाह को बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से श्री परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विगत माह जानापाव भ्रमण के दौरान भगवान श्री परशुराम जी की जन्म-स्थली का प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकास और यहां भव्य परशुराम लोक बनाने की घोषणा की थी।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^