पुलिस-कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश सहित दीं अनेक सौगात
29-Jul-2023 10:11 AM 1234796

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्धा से भरा रहता है। कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटी। बेटियों को पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया गया है। बेटियाँ अपने कर्तव्य का निर्वहन अच्छे ढंग से कर रही हैं। पुलिस के सभी मित्रों का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। आज हमारे लिए आनंद के पल हैं। भांजे-भांजियों के चेहरे आनंद और प्रसन्नता से भरे रहें। वे अपना और देश-प्रदेश का बेहतर भविष्य बनायें। पुलिस परिवार सहित पूरा प्रदेश भी एक परिवार है। पुलिस दिन-रात जनता की सेवा करती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^