ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को दोगुनी पुरस्कार राशि मिलेगी। इन खेलो में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य के खेल पुरस्कार एकलव्य 15 से बढ़ा कर 20 खिलाड़ियों को, विक्रम पुरस्कार 12 से बढ़ा कर 20 एवं विश्वामित्र पुरस्कार 3 से बढ़ा कर 5 प्रशिक्षकों को दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों सम्मानित करने के बाद कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री चौहान खेल संघों की नियमित गतिविधियों के संचालन के लिये प्रत्येक राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा की।