मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
17-Aug-2023 10:29 AM 1234794

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर और महापौर श्रीमती मालती राय, श्री सुमित पचौरी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री वाजपेयी के योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों के मन में स्व. श्री वाजपेयी के प्रति सम्मान रहा है। कोई उनसे सहमत हो या असहमत, सभी उनके लिए उमड़ पड़ते थे। उनका जीवन बेदाग रहा। प्रतिपक्ष के नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत माता की यादगार सेवा की। स्व. श्री वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी शक्तिशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण में लगे हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^