प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रखी भारतीय संस्कृति और समरसता के अभूतपूर्व केंद्र संत रविदास मंदिर की आधार शिला
13-Aug-2023 09:58 AM 1234799

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बड़तुमा सागर में 11 एकड़ भूमि पर लगभग100 करोड़ की लागत से आकार लेने वाले संत शिरोमणी श्री रविदास जी के स्मारक और मंदिर का वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने शिला-पट्टिका का अनावरण भी किया और मंदिर की प्रतिकृति का अवलोकन भी किया। भूमिपूजन से पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विभिन्न सम्प्रदायों के साधु-संतों का अभिवादन किया। इसी के साथ प्रदेश के पाँच स्थानों से प्रारंभ की गई समरसता यात्रा का भी आज समापन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^