केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का भोपाल विमानतल पर आगमन
12-Jul-2023 10:12 AM 1234793

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के आज भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। गृह मंत्री और मिनिस्टर इन वेटिंग डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने भी केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का पुष्पहार पहना और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^