मुख्यमंत्री श्री चौहान जल-प्रदाय योजनाओं के ठेकेदारों से करेंगे सीधा संवाद
27-Jun-2023 12:04 PM 1234784

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल निगम के कार्य लोगों की जिंदगी बदलने वाले हैं। अत: परियोजनाओं का कार्य अनुभवी एजेंसियों से ही कराया जाए। कार्य में विलम्ब न हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। जल-प्रदाय योजनाओं का कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ संवाद के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में बैठक की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान समत्व भवन में मध्यप्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^