जानापाव की पहाड़ी पर भी पहुँचेगा नर्मदा का जल, रोप-वे भी लगेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
31-May-2023 10:34 AM 1234746

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर जिले की पावन स्थली जानापाव में भगवान परशुराम लोक के निर्माण का भूमि-पूजन किया। उन्होंने भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव की पहाड़ी तक नर्मदा जल लाने तथा रोप-वे लगाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जानापाव में 10 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से परशुराम लोक का निर्माण कर तीर्थ-स्थल सर्व सुविधाओं से युक्त बनाया जायेगा, जिससे श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिले।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^