समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकाल मंदिर में किया महारूद्र अनुष्ठान
05-Sep-2023 09:51 AM 1234771

प्रदेश में समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया। अनुष्ठान में 1331 रूद्र पाठ किये गये। श्रावण-भादव माह में इस अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है। पं.घनश्याम पुजारी, पं.आशीष पुजारी, पं.यश-प्रदीप गुरू, पं.राधेश्याम शास्त्री, पं.लोकेश व्यास, पं.महेश पुजारी सहित कुल 66 पुजारियों ने महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^