लाड़ली बहना योजना का लाभ ट्रैक्टर धारक परिवार की बहनों को भी मिलेगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान
10-Aug-2023 10:59 AM 1234765

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लाड़ली बहनों के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन के फलस्वरुप 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के नाम जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। जिन पात्र बहनों के नाम छूट गए हैं उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि ट्रेक्टर धारक परिवार भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। ऐसे परिवारों की लाड़ली बहनों के नाम भी प्रतिमाह राशि दिए जाने के लिए जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज विकास पर्व के अंतर्गत अनूपपुर में 5600 करोड़ रुपए लागत की 660 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह की नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की विस्तार इकाई है। आज अनूपपुर जिले को अनेक सौगातें मिलीं।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^