सुरखी में महाविद्यालय प्रारंभ किया जायेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
19-Sep-2023 09:59 AM 1234805

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले के सुरखी में जनसभा में कहा कि सुरखी में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार किसानों, गृहणियों और विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। जहां किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा और किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाया जा रहा है, वहीं गृहणियों के हित में 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनें लाभान्वित हो रही हैं। श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ ही सागर जिले के अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^