प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता को अभियान के रूप में आगे बढ़ाया - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
24-Dec-2023 07:52 AM 1234829

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे से छोटे काम को बड़ा महत्व दिया। उन्होंने पूरे देश में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर इसे अभियान के रूप में आगे बढ़ाया। स्वच्छता में इन्दौर प्रथम पायदान पर है। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में हमारे देश का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भारत रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी स्मृति अनुभूति उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परिसर में त्रिवेणी रोपी।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^