प्रदेश के विकास, नागरिक कल्याण के साथ धर्म-संस्कृति को आगे बढ़ाना भी सरकार का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री चौहान
04-Oct-2023 09:40 AM 1234802

प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के साथ ही धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाना भी सरकार का दायित्व है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरून्दा जनपद के ग्राम सातदेव स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने सातदेव के पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बुधनी विधानसभा में 19 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^