पन्ना जिले तक नर्मदा मैया का जल लाने के प्रयास होंगे - मुख्यमंत्री श्री चौहान
19-Aug-2023 10:59 AM 1234770

लाड़ली बहनों को 27 अगस्त को मिलेगा उपहार गुन्नौर महाविद्यालय में विज्ञान कक्षाएँ शुरू होंगी, कन्या विद्यालय का होगा उन्नयन क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत और भितरी मुटमुरू बांध का निर्माण किया जाएगा पूर्व सरकार ने लगाया योजनाओं को पलीता - मुख्यमंत्री श्री चौहान 677 करोड़ 49 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, भूमि-पूजन पन्ना जिले के गुनौर में मुख्यमंत्री के जनदर्शन में उमड़े नागरिक भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 18, 2023, 19:23 IST मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पन्ना जिले के गुन्नौर क्षेत्र में नर्मदा जल लाने के लिए तकनीकी परीक्षण करवाया जाएगा। जिले के नागरिकों को नर्मदा मैया का पानी उपलब्ध कराया जायेगा। गुन्नौर के महाविद्यालय में विज्ञान की कक्षाएँ प्रारंभ की जाएंगी। साथ ही स्थानीय कन्या विद्यालय के उन्नयन की कार्यवाही भी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान पन्ना जिले के गुन्नौर में जनदर्शन के पश्चात लाड़ली बहनों और नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 677 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान आकर्षित किए जाने पर कहा कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत और भितरी मुटमुरू बांध निर्माण का कार्य किया जाएगा।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^