मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसामान्य से की भेंट
06-Jan-2024 09:22 AM 1256529

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विन्ध्य कोठी स्थित निवास पर जन सामान्य से भेंट की। उज्जैन से आए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प-गुच्छ से अभिवादन किया तथा उन्हें श्रीमद् भगवतगीता की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भेंट के लिए आए लोगों से मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की, आत्मीय चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^