भोपाल में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम : मुख्यमंत्री श्री चौहान
02-Jun-2023 11:31 AM 1234755

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था और भोपाल 1 जून 1949 को स्वतंत्र हुआ। आज हम भोपाल का स्वतंत्रता दिवस, गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। अनेक लोगों ने भोपाल की आजादी के लिए विलीनीकरण में हिस्सा लिया था। यह उनको याद करने का दिन है। भोपाल केवल नवाबों का शहर नहीं राजा भोज द्वारा बसाया गया शहर है। भोपाल के तालाब में राजा भोज की प्रतिमा लगाई है, जो भोपाल की पहचान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में भोपाल विलीनीकरण आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन का सम्मान किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^