261 करोड़ 14 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन/लोकार्पण नागदा
21-Jul-2023 10:06 AM 1234793

 निरंतर जन-कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। विकास पर्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया जा रहा है। नागदा क्षेत्र की बहु-प्रतीक्षित माँग पूरी करते हुए इसे जिला बनाया जायेगा और इसके लिये तत्परता से कार्यवाही होगी। उज्जैन जिले की जो तहसीलें नागदा में स्वेच्छा से मिलना चाहें, उन्हें ही नागदा में सम्मिलित किया जायेगा। उन्हेल को तहसील बनाया जायेगा और यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। नर्मदा का पानी क्षिप्रा के साथ ही गंभीर और कालीसिंध नदियों में पहुँचाया जायेगा। पूरी मालवा भूमि को हरा-भरा बनाया जायेगा। नर्मदा नदी का पानी नागदा भी पहुँचाया जाएगा। आज यहाँ नागदा की जनता द्वारा दिए गए प्यार और आशीर्वाद को मैं कभी नहीं भूलूंगा।

© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^