आदिवासी क्षेत्र के लोगों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए समन्वित प्रयास जरूरी : मिश्र
02-Feb-2023 07:45 PM 1234662
जयपुर 02 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्रों के निवासियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभिन्न विभागों के स्तर पर समन्वित ढंग से प्रयास किए जाएं। श्री मिश्र गुरुवार को राजभवन में अनुसूचित क्षेत्र विकास योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को गरीबी और अभावों से मुक्त कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^