आदिवासियों के बारे में सोचने के बजाए मोदीशाह सम्मान रैली में खर्च कर रही भाजपा : दिग्विजय
11-Dec-2021 01:25 PM 1234635
भोपाल, 11 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी आदिवासियों के हित के बारे में सोचने के बजाए आदिवासियों पर खर्च होने वाला धन मोदीशाह सम्मान रैलियों में खर्च कर रही है। श्री सिंह ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भाजपा आदिवासियों के हित के बारे में सोचने के बजाए सम्मान रैलियों में आदिवासियों पर खर्च होने वाला धन मोदीशाह सम्मान रैलियों पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि मक्का आदिवासियों की प्रमुख फसल है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीद की थी। ना केवल ख़रीद की थी, बल्कि छिन्दवाड़ा में मक्का उत्सव कर उस पर लगने वाले उद्योगों को प्रोत्साहित करने की नीति भी बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने केंद्र को मक्का ख़रीदने का प्रस्ताव तक नहीं भेजा ना राज्य सरकार ने ख़रीद की। उन्होंने दावा किया कि इसका नतीजा ये निकला कि मक्का की इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल है, लेकिन आदिवासियों को मक्का की फसल व्यापारियों को 800-1150 रूपए प्रति क्विंटल में बेचनी पड़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^