आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती भाजपा सरकार : प्रियंका
05-Jul-2023 03:29 PM 1234651
भोपाल, 05 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के सीधी जिले के वायरल वीडियो के मामले में भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती हैं। श्रीमती वाड्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गई अमानवीय व घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन में आदिवासियों पर अत्याचार के 30 हजार 400 मामले सामने आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें हैं। आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^