आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में महायज्ञ सिद्ध होगा रोजगार दिवस कार्यक्रम - शिवराज
27-Aug-2022 06:57 PM 1234779
इंदौर, 27 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रोजगार दिवस कार्यक्रम आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में महायज्ञ सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज इंदौर के अमरदास हॉल में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहाँ बेरोजगारी की दर सबसे कम है। हमारे प्रयास है कि धीरे-धीरे प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाया जाए। किसी भी युवा को मध्यप्रदेश की धरती पर निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं। यहाँ शिक्षा भी मिलेगी और रोजगार भी। उन्होंने कहा कि शासन का संकल्प है कि हर माह विभिन्न कार्यक्रमों से लगभग ढाई लाख लोगों को आजीविका से जोड़ा जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^