Home
News Archive
आवाज दो अभियान के तहत अजमेर में वाकथैन रैली का आयोजन किया
Zuber Ansari
India
19-Dec-2021 07:39 PM
1234636
अजमेर 19 दिसंबर (AGENCY) राजस्थान में अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सक्रिय रुप से चलाये जा रहे ,आवाज दो (स्पीक अप) अभियान के तहत आज अजमेर में वाकथैन रैली का आयोजन किया गया। अजमेर रेंज के आई.जी. एस. सेंगाथिर तथा पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने सयुंक्तरूप से हरी झण्डी दिखाकर रैली को पुरानी चौपाटी से रवाना किया , जो चौपाटी के ही खैरमोर प्वाइंट पर सम्पन्न हुई। रैली में पुलिस के जवानों के अलावा विद्यालय , महाविद्यालय छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रैली का मकसद महिला सश्क्तिकरण के साथ साथ महिला अत्याचार में कमी लाना रहा। रैली के जरिये महिलाओं को कानून सम्मत अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी रहा। रैली के दौरान आवाज दो जागरूकता रथ के जरिये गीतों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई गयी। उल्लेखनीय है कि अजमेर रेंज पुलिस निरंतर इस ओर जागरूकता के लिये प्रयासरत है। रेंज पुलिस ने इस अभियान के जरिये दुष्कर्म के 15 प्रकरणों में अरोपियों को आफिसर केस स्कीम में लेकर सजा दिलाने में महती भूमिका निभाई है। इनमें से दो आरोपियों को फांसी की सजा भी हुई है।...////...
«
भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती पर किया नमन
West
»
दुनियाभर में मशहूर है ..राजे-रजवाड़ों.. का राज्य राजस्थान-बोस
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
aavaaj-do-abhiyaan-ke-tahat-ajamer-men-vaakathain-railee-ka-aayojan-kiyaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/aavaaj-do-abhiyaan-ke-tahat-ajamer-men-vaakathain-railee-ka-aayojan-kiyaa
PAGETOP:
ERROR: