अरुण जेटली को जयंती पर नमन किया शिवराज ने
28-Dec-2022 11:20 AM 1234757
भोपाल, 28 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी जयंती पर नमन किया है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, देश के पूर्व वित्त मंत्री और प्रसिद्ध अधिवक्ता अरुण जेटली जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आपको प्रगतिशील, प्रयोगधर्मी एवं प्रतिबद्ध राजनेता के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। प्रदेश भाजपा के अन्य नेताआें और मंत्रियों ने भी श्री जेटली का उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^