बहनों से दुराचार करने वालों को फांसी पर लटकाया जाएगा: शिवराज
11-Aug-2023 06:41 PM 1234795
भिंड, 11 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश की धरती पर बहनों से दुराचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, उन्हें फांसी पर लटकाया जाएगा। श्री चौहान जिले के लहार के भाटनताल मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अगर बहन-बेटी की तरफ कोई गलत नजर से देखेगा या दुराचार करेगा, तो सीधा फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। साथ ही मामा का बुलडोजर भी चलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^