ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी निष्कासित
19-Aug-2022 07:54 PM 1234646
भोपाल, 19 अगस्त (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई ने भाजपा नेता प्रीतम लोधी को एक जाति विशेष के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में आज यहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने शाम को पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रीतम लोघी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय प्रदेश संगठन ने लिया है। श्री लोधी का एक वीडियो कल से वायरल हो रहा है, जिसमें वो समाज विशेष के एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के खिलाफ मंच से ही आपत्तिजनक टिप्पणियां करते सुनायी दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद से ही प्रदेश भाजपा को इस मामले को लेकर अनेक तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें तलब किया था और श्री लोधी ने श्री शर्मा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी सफाई भी दी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^