भाजपा का उद्देश्य अंत्योदय तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर उनका उत्थान करना-गडकरी
17-Nov-2023 09:21 PM 1234676
जयपुर, 17 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विकास के लिए सदैव कटिबद्ध बताते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य राष्ट्र सर्वोपरि, सुशासन और अंत्योदय तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर उनका उत्थान करना हैं। श्री गडकरी शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर सदैव भाजपा की कटिबद्धता रहती है। भाजपा के मुख्य रूप से तीन उद्देश्य हैं, जिसमें राष्ट्रवाद जो कि हमारी आत्मा है और राष्ट्र सर्वोपरि यही भाव पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। दूसरा सुशासन और विकास और तीसरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आर्थिक और सामाजिक चिंतन से अत्योंदय तक जो कि सामाजिक आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए जिनके पास रहने के लिए मकान एवं कपड़ा नहीं है उस दरिद्र को नारायण मानकर निरंतर सेवा करते रहना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^