भोपाल, 10 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्तया ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधिवत तरीके से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा टीकमगढ़ जिले के नेता भक्ति तिवारी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। श्री शर्मा ने हाल ही में भाजपा को छोड़ने का ऐलान किया था। तब से ही माना जा रहा था कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि वे कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर इस दल में आए हैं।...////...