भाजपा ने राजसमंद जिले में पुजारी हत्या मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया
26-Nov-2022 06:24 PM 1234645
सीकर, 26 नवम्बर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राजसमंद जिले में पुजारी हत्या मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मदन दिलावर, विधायक धर्मनारायण जोशी और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना को सदस्य बनाया है जो घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और तथ्यात्मक रिपोर्ट डा पूनियां को सौंपेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^