भाजपा सरकार ने सिमी व नक्सलियों के पूरे नेटवर्क ध्वस्त कर दिया-नरोत्तम
17-Dec-2021 05:13 PM 1234637
भोपाल, 17 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कोरोनाकाल में पुलिसकर्मियों के समर्पण और सेवा भाव से किए गए कार्यों ने लोगों के पुलिस के प्रति नजरिए को बदल दिया। डॉ मिश्रा यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कहा कि कोरोना काल में पुलिसकर्मियों के समर्पण और सेवा भाव से किए गये कार्यो ने लोगों के पुलिस के प्रति नजरिए को बदल दिया। उन्होंने कहा कि संक्रमण के चरम काल में पुलिसकर्मियों ने अपनी जान को दांव पर लगा कर हम सभी को सुरक्षित किया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्रदेश भाजपा सरकार ने नाबलिग बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा का कानून बनाया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर थाने में महिला डेस्क है। बेटियों और महिलाओं के प्रति सोच बदलने के लिए पुलिस महकमा बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान भी चला रहा है। डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने डकैत गिरोहों का सफाया करने के साथ-साथ सिमी और नक्सलियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि छिटपुट घटना के आरोपियों को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले प्रदेश पुलिस के जवानों पर आज हर प्रदेशवासी को गर्व है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी विवेक जौहरी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^