भारत के हालात श्रीलंका जैसे नहीं होंगे : सिन्हा
14-Jul-2022 06:05 PM 1234650
भोपाल, 14 जुलाई (AGENCY) विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने श्रीलंका की तुलना भारतीय अर्थव्यवस्था से किए जाने के मुद्दे पर आज कहा कि भारत की स्थिति श्रीलंका जैसी नहीं होगी। राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में यहां प्रवास पर आए श्री सिन्हा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। श्रीलंका में आर्थिक बदहाली के चलते वहां उपजे मौजूदा हालातों की भारतीय अर्थव्यवस्था के कारण यहां के हालातों से तुलना करने संबंधी सवालों के जवाब में श्री सिन्हा ने कहा कि भारत के हालात श्रीलंका जैसे नहीं होंगे। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है और वहां कोविड के चलते काफी विपरीत प्रभाव पड़ा। वहीं भारत में अर्थव्यवस्था सिर्फ कुछ उद्योगों पर आधारित नहीं है। इस दौरान उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरने के मामले में चिंता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर केंद्र सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। श्री सिन्हा कल शाम भोपाल आए थे। उन्होंने कल शाम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ से मुलाकात भी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^