भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रबोधन शिविर संस्कारम-2023 जयपुर में 24 एवं 25 दिसंबर को होगा
23-Dec-2023 06:45 PM 1234663
जयपुर 23 दिसंबर (संवाददाता) भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रबोधन शिविर संस्कारम-2023 राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 एवं 25 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा। संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं सेवानिवृत्त कर्नल नंदकिशोर ढाका ने शनिवार को यहां प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि संघ का यह पहला प्रबोधन शिविर होगा जो यहां विद्याधरनगर के बियानी कॉलेज में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चीन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर संघ ने समाज को तेजी से जागृत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ देश का ऐसा संगठन है जो आक्रामक रुप से कार्य करते हुए तिब्बत की पूर्ण स्वतंत्रता और भगवान शंकर के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए कार्य कर रहा है और अपने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक, सैद्धांतिक, नैतिक एवं कूटनीतिक आदि सर्वांगीण विकास के लिए अब क्षेत्रवार प्रबोधन शिविरों का क्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत देश में पहला प्रबोधन शिविर जिसका नाम संस्कारम 2023 रखा गया हैं जो जयपुर में होने जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^