भजन लाल ने वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन को किया रवाना
18-Dec-2023 08:22 AM 1234661
जयपुर, 17 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करती वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन को रविवार को सुबह यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री शर्मा ने जगतपुरा में आयोजित वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के आठवें संस्करण के तहत इस मैराथन को सुबह सात बजे झंडी दिखाकर रवाना किया और हजारों धावकों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और उत्साहित रहकर देश में राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यह मैराथन ‘रन फॉर जीरो हंगर‘ के महत्वपूर्ण उद्देश्य से हो रही है। इस आयोजन में 12 हजार से अधिक धावकों को एकजुट किया गया। इससे एक लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हम सभी को मिलकर इस संकल्पना को साकार करना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^