बोलेरो कैम्पर और पिकअप की टक्कर: दो लोगों की मौत
24-Sep-2023 11:40 AM 1234661
जयपुर 24 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान में नागौर जिले के धौली गौर के पास आज तडके बोलेरो कैम्पर एवं पिकअप में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एवं घायल एक ही परिवार के है जो बोलेरो कैम्पर में बैठक जा रहे थे कि सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ। मृतकों में एक महिला एवं एक पुरूष है। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को अजमेर जिला अस्पताल में रेफर किया गया हैं। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है तथा परिजनों को सूचना दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^