चार करोड़ फर्जी नामों से राशन लूटा जा रहा था पुरानी सरकार में : मोदी
29-Mar-2022 01:43 PM 1234641
छतरपुर, 29 मार्च (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना किसी का नाम लिए देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर चार करोड़ फर्जी नामों से राशन लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने ये लूट बंद कर दी, इसलिए लूट के जिम्मेदार लोगों में तिलमिलाहट है। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार ने सबसे बड़ी महामारी के दौर में भी गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि अब तक इस संंबंध में दो लाख 60 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है और आने वाले समय में 80 हजार करोड़ रुपए और खर्च होंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें, जो जनता की कमाई से अपनी तिजोरी भरती थीं, वो अब झूठ फैला रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकार में चार करोड़ फर्जी नामों से राशन उठा कर पिछले रास्ते से बाजार में बेच दिया जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में नई सरकार बनने के बाद इन चार करोड़ फर्जी नामों को खोज कर राशन की सूची में से हटाया गया। श्री मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने राशन की चोरी को रोकने के लिए दुकानों में आधुनिक मशीनें लगवाईं, लेकिन विरेाधियों ने झूठ फैलाकर उसे भी रोकने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब की सरकार ने ये फर्जी खेल बंद करवा दिया, इसीलिए विरोधी तिलमिला रहे हैं। श्री मोदी आज बुंदेलखंड अंचल में शामिल मध्यप्रदेश के छतरपुर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत करीब साढ़े पांच लाख परिवारों के गृह प्रवेशम् कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^