14-Oct-2021 02:15 PM
1234634
जयपुर । सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की कुर्सी के चली अदावत फिर, कोरोना महामारी और उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत हुई नासाज के कारण उनके दिल्ली दौरे इस वर्ष नहीं हुए 16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होनी है जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत कर सकते है जानकारी के अनुसार इस साल गहलोत का यह दूसरा दिलली दौरा होगा। इससे पहले गहलोत 27 फरवरी को दिल्ली गए थे।
गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नहीं हैं, लेकिन अब तक की बैठकों में कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल होते रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर वे बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे की सियासी हलकों में अभी से चर्चाएं हैं। गहलोत के दिल्ली दौरे से सरकार और संगठन में होने वाले बदलावों का सीधा संबंध हैं। लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर हाईकमान से चर्चा हो सकती है। गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होने पर इन लंबित मुद्दों को हरी झंडी मिलने के पूरे आसार हैं। दिल्ली दौरे में गहलोत संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अजय माकन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिल सकते हैं। गहलोत के हाईकमान से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल का रास्ता साफ होने के आसार हैं। राजस्थान में सचिन पायलट खेमा लंबे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल की मांग कर रहा है। बसपा से कांग्रेस में आने वाले विधायकों के अलावा गहलोत के खेमे के दूसरे विधायक भी मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियां करने की मांग उठाते रहते हैं। प्रदेश प्रभारी अजय माकन कई बार डेडलाइन दे चुके, लेकिन अब तक न मंत्रिमंडल फेरबदल हुआ और न ही राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर काम आगे बढ़ा। अब गहलोत की दिल्ली यात्रा का कार्यक्रम बनने के बाद एक बार फिर सियासी चर्चाएं शुरू हुई हैं।
Ashok Gehlot..///..cm-gehlot-may-attend-cwc-meeting-on-16th-323102