सीएम ने डॉक्टरों की सलाह पर देखी फिल्म मदर इंडिया
13-Oct-2021 01:45 PM 1234628
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हार्ट की आर्टरी में आए ब्लॉकेज पर हुई एंजियोप्लास्टी के बाद डॉक्टर्स ने लाइफ स्टाइल में बदलाव की सलाह दी है। डॉक्टरों ने सीएम गहलोत को अच्छी फिल्में और वेब सीरीज देखने की सलाह दी है। गहलोत ने डॉक्टरों की सलाह मानते हुए आजकल फिल्में, वेब सीरीज देखना शुरू किया है। इसका जिक्र स्वयं गहलोत ने एक कार्यक्रम में किया। मनोरंजन और पॉजिटिव थिंकिंग का दिल की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। मुख्यमंत्री को डॉक्टरों ने इसी के चलते अच्छी फिल्में देखने की सलाह दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि रात को मैंने एक फिल्म देखी। कोई 20-25 साल बाद मैंने फिल्म देखी। मैं फिल्में देखता नहीं। डॉक्टरों ने कहा है कि आप अच्छी सीरीज देखें, फिल्में देखो। थोड़ा चेंज करो अपने आपको, क्योंकि आपके हार्ट में अभी तकलीफ हुई है। इसके बाद मैंने मदर इंडिया फिल्म देखी। मदर इंडिया की बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उसमें नन्हें हाथ कलम के साथ नाम का एक मार्मिक नारा दिया गया है। गहलोत ने कहा कि मंदर इंडिया फिल्म में पहले के जमाने में किसानों को साहूकार लूटते थे। ब्याज पर पैसा देते थे, मूल से ज्यादा कर्ज वसूल कर लेते थे तो भी उन पर कर्जा रहता था। परिवार बर्बाद हो जाते थे। इस फिल्म में हीरो सुनील दत्त का परिवार भी लुट रहा था। फिल्म के हीरो को स्कूल में पढ़ाई शुरू करवाई। उसे पढ़ाने का उद्देश्य यह था कि साहूकार वाला हिसाब पढ़ सके। फिल्म में दिखाया गया कि साहूकार का हिसाब वह बच्चा पढ़ नहीं पाया, मैसेज गया कि पढ़ा लिखा होता तो लुटता नहीं। शिक्षा पर जोर देना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 27 अगस्त को हार्ट में ब्लॉकेज के बाद एसएमएस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई थी। कई दिन स्वास्थ्य लाभ के बाद सीएम अब राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, लेकिन डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। हार्ट में आए ब्लॉकेज के बाद गहलोत को अब डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। गहलोत इन दिनों डॉक्टरों की सलाह का पूरा ध्यान रख रहे हैं। Ashok Gehlot..///..cm-watched-the-film-mother-india-on-the-advice-of-doctors-322911
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^