द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल अाएंगी, भाजपा की ओर उनके भव्य स्वागत की तैयारी
13-Jul-2022 09:32 PM 1234655
भोपाल, 13 जुलाई (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल आएंगी, यहां स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद सहित पदाधिकारियों ने आज उनके स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया। श्रीमती मुर्मू के स्वागत की भव्य तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी एवं मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने स्टेट हैंगर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। स्वागत के पश्चात श्रीमती मुर्मू मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करेंगी। तत्पश्चात श्रीमती मुर्मू दिल्ली रवाना होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^