Home
News Archive
द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का करेंगी समापन
Zuber Ansari
India
10-Jan-2023 10:39 AM
1234782
इंदौर, 10 जनवरी (संवाददाता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज एक दिन की यात्रा पर इंदौर आएंगी और यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दिल्ली से सुबह विशेष विमान से रवाना होकर लगभग सवा ग्यारह बजे इंदौर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन भी होगा। सम्मेलन के समापन पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु शाम 5:15 बजे इंदौर से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।...////...
«
राजनैतिक स्थिरता और मजबूत लोकतंत्र से सब हो रहा संभव, दुनिया का भारत में भरोसा बढ़ा: मोदी
West
Chief Minsiter Madhya Pradesh
»
आज प्रारंभ होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
daraupadee-muramoo-aaj-indaur-men-pravaasee-bhaarateey-sammelan-ka-karengee-samaapana
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/daraupadee-muramoo-aaj-indaur-men-pravaasee-bhaarateey-sammelan-ka-karengee-samaapana
PAGETOP:
ERROR: