द्रौपदी मुर्मू करेंगी अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का भोपाल में उद्घाटन
01-Aug-2023 07:25 PM 1234667
भोपाल, 01 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत के सबसे समावेशी साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का उद्घाटन तीन अगस्त को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करेंगी। साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवासराव ने बताया कि आयोजन 3 से 6 अगस्त के बीच होगा। उन्होंने कहा कि ‘उन्मेष’ के हर संस्करण में नए विषयों को जोड़ने का प्रयास होता है, ताकि लेखकों के नए समूह को चर्चा में शामिल होने का अवसर मिल सके और उनकी सृजनात्मकता को नई दिशाएँ प्राप्त हो सकें। इस साहित्य उत्सव के साथ ही संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘उत्कर्ष’ शीर्षक से लोक एवं जनजातीय प्रदर्शनकारी कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^