द्रौपदी मुर्मु इंदौर में पीबीडी सम्मेलन में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी
09-Jan-2023 03:30 PM 1234645
इंदौर, 09 जनवरी (संवाददाता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 10 जनवरी को इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का समापन करेंगी। सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रपति, प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार-2023 प्रदान करेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार, विदेश में भारत के बारे में बेहतर समन्वय बनाने, भारत की उपलब्धियों का समर्थन करने और भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके द्वारा संचालित संगठन और संस्था को दिये जाते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^