डीएमएफटी फंड के वितरण की गलत जानकारी देने पर दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई-भाया
16-Mar-2022 07:36 PM 1234633
जयपुर, 16 मार्च (AGENCY) राजस्थान के खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज विधानसभा में आश्वस्त किया कि जालोर जिले में डीएमएफटी फंड से वितरण की अगर गलत जानकारी दी गई है तो इसमें दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री भाया ने प्रश्नकाल में विधायकों के पूरक प्रश्नों का जवाब में यह बात कही। उन्होंने बताया कि जिले में डीएमएफटी फंड के वितरण के लिए गवर्निंग काउंसिल बनी हुई होती है जिसके अध्यक्ष जिला कलक्टर होते है तथा विधायक भी इस काउंसिल में सदस्य होते है। उन्होंने बताया कि इसी काउंसिल में डीएमएफटी के अधीन किए जाने वाले कार्याें का निर्णय होता है। इससे पहले उन्होंने विधायक जोगेश्वर गर्ग के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विधानसभा क्षेत्र जालौर में अवस्थित खनिज रियायतों से जालौर जिले के डीएमएफटी. फण्ड में वर्ष 2016-17 से 2021-22 ( 28 फरवरी 2022 तक) में रुपये 486.03 लाख अंशदान के रूप में प्राप्त हुए हैं। उन्होंने वर्षवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने जालौर जिले के डीएमएफटी फण्ड में जमा राशि में से विधानसभा क्षेत्र जालौर में वर्ष 2016-17 से 2021-22 ( 28 फरवरी 2022 तक) की अवधि में विभिन्न विकास कार्यों पर रुपये 180.80 लाख तथा सिलिकोसिस बीमारी से मृतक आश्रितों को रुपये 20 लाख सहायतार्थ भुगतान में व्यय किये गये। उन्होंने वर्षवार विवरण सदन के पटल पर रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^