दीन .दुखियों की सेवा ईश्वर की ही पूजा है: कुमार
04-Sep-2022 08:11 PM 1234652
उदयपुर, 04 सितम्बर (संवाददाता) केंद्रीय सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि दीन .दुखियों ओर वंचितों की सेवा ईश्वर की ही पूजा है। डा वीरेंद्र कुमार आज यहां नारायण सेवा संस्थान के सेवामहतीर्थ परिसर में 501 दिव्यांगजन के निःशुल्क ऑपरेशन एंव सहायक उपकरण वितरण शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मंें बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा ,चिकित्सा, पुनर्वास एवं रोजगार के क्षेत्र में राज्य एवं केंद्र सरकारे तो काम कर रही हैं लेकिन जब सामाजिक संस्थाएं और व्यक्ति समूह आगे बढ़ते हैं तो सरकार के प्रयास और अधिक सार्थक हो जाते हैं। डा कुमार ने इस विषय मे केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक -एक मिट्टी आटा संग्रहण से रोगियों की भोजन सेवा से शुरू हुई नारायण सेवा संस्थान आज दिव्यांगों के विश्वास एवं सम्बल का प्रतीक बन गया है। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के तहत संस्थान को हर सम्भव सहयोग की घोषणा की। इससे पूर्व संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने डॉ. वीरेंद्र का साफा, शॉल, दुप्पटा ओर अभिनन्दन पत्र भेंट कर स्वागत किया। उन्हें मेवाड़ के शौर्य के प्रतीक चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की प्रतिमा भी भेंट की गई। अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने संस्थान की 37 वर्षीय सेवायात्रा का जिक्र करते हुए कहां कि संस्थान अब तक चार लाख 31 हजार से अधिक ऑपरेशन के साथ ही हजारों दिव्यांगों को सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग और कैलिपर भी लगा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^