Home
News Archive
गहलोत का ट्वीट स्वीकारोक्ति-पूनियां
Zuber Ansari
India
16-Jan-2022 11:23 AM
1234641
जयपुर 16 जनवरी (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट स्वीकारोक्ति है कि वह गृहमंत्री के रूप में और उनका पुलिस प्रशासन प्रदेश में अपराधों एवं अपराधियों को रोकने में किस क़दर विफल हैं। डा पूनियां ने श्री गहलोत के अलवर विमंदित बालिका मामले की जांच पीड़िता के परिजनों के चाहने पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के लिए तैयार के ट्वीट करने के बाद आज अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत का ट्वीट स्वीकारोक्ति है कि वे गृहमंत्री के रूप में और उनका पुलिस प्रशासन राजस्थान में अपराधों व अपराधियों को रोकने में किस क़दर विफल हैं। उन्होंने कहा कि दर्ज 6.5 लाख मामलों में महिलाओं और दलितों-वंचितों पर ज़ुल्मों की पराकाष्ठा है। उल्लेखनीय है कि डा पूनियां ने शनिवार को इस मामले में जांच सीबीआई से कराने के लिए राज्य सरकार से मांग की थी। इसके बाद श्री गहलोत ने कहा है कि राज्य की पुलिस मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर रही है। यदि फिर भी बालिका के परिजन किसी विशिष्ट अधिकारी या सीआईडी क्राइम ब्रांच, एसओजी अथवा सीबीआई से इस मामले की जांच करवाना चाहेंगे तो प्रदेश सरकार इसके लिए भी तैयार है।...////...
«
छत्तीसगढ़ में मिले 3963 संक्रमित मरीज, सात की मौत
West
»
प्रियंका गांधी ने अलवर घटना की ली जानकारी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
gahalot-ka-taveet-sveekaarokti-pooniyaan
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/gahalot-ka-taveet-sveekaarokti-pooniyaan
PAGETOP:
ERROR: