गहलोत की भारतीय प्रवासियों को प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं
09-Jan-2022 03:10 PM 1234650
जयपुर 09 जनवरी (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारतीय प्रवासियों ने विदेशों में बड़ी ऊंचाइयां हासिलकर देश को गौरवान्वित किया हैं। श्री गहलोत ने प्रवासी भारतीय दिवस पर भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिन उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहित प्रवासी भारतीय राज्य और भारत के विकास में बहुत योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विदेशों में बड़ी ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और देश को गौरवान्वित किया है। इस मौके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी प्रवासी भारतीयों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा “अपनी संस्कृति एवं कार्य कौशल को संपूर्ण विश्व में प्रदर्शित कर भारत को गौरवान्वित करने वाले मेरे सभी प्रवासी भाई-बहनों को प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” इसी तरह अन्य कई नेताओं ने भी प्रवासी भारतीयों को शुभकामनाएं दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^