गहलोत ने डीग हादसे पर जताई संवेदना
13-Feb-2022 01:13 PM 1234651
जयपुर 13 फरवरी (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर जिले के डीग कस्बे में नगर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया हैं। श्री गहलोत ने हादसे पर संवेदना जताते हुए कहा कि इस हादसे में तीन बच्चियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उल्लेखनीय है कि डीग कस्बे में शनिवार रात एक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन बच्चे एवं महिलाएं घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^