गहलोत ने कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा के राजस्थान पहुंचने पर किया स्वागत
15-Apr-2022 06:18 PM 1234640
डूंगरपुर 15 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता के 75वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा गुजरात के साबरमती आश्रम से दिल्ली में राजघाट तक निकाली जा रही आज़ादी गौरव यात्रा के राजस्थान पहुंचने पर उसका स्वागत किया एवं पदयात्रा में शामिल हुए। श्री गहलोत आज डूंगरपुर पहुंचकर यात्रा के रतनपुर बॉर्डर पहुंचने पर उसका स्वागत किया और उसमें शामिल हुए। वह इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम भाग लिया। इससे पहले श्री गहलोत के डूंगरपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। यात्रा के अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि देश में कानून का राज होना चाहिए, आज कानून का राज समाप्त हो रहा है, आज़ादी गौरव यात्रा एक संदेश देगी घर-घर के अंदर, पूरे प्रदेश के अंदर, पूरे देश के अंदर कि कानून का राज स्थापित हो, संविधान की रक्षा हो, लोकतंत्र मजबूत हो, इस यात्रा से पूरे देश में यह सन्देश जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेशवासियों को चाहिए कि यात्रा का स्वागत करे। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने यात्रा मार्ग राजस्थान से चुना और इसका अधिकांश भाग राजस्थान से निकलेगा। राजस्थान में लोग एवं कार्यकर्ता यात्रा को लेकर उत्साहित हैं यह सफल होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^