Home
News Archive
गहलोत ने कन्हैयालाल के परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढस
Zuber Ansari
India
30-Jun-2022 04:26 PM
1234641
उदयपुर 30 जून (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां कन्हैयालाल के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। श्री गहलोत ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कन्हैयालाल हत्याकांड को जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि हम यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने की कोशिश करेंगे और अपराधियों को एक महीने के अंदर फांसी की सजा दिलवाने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि एनआईए ने यह मामला अपने हाथ में ले लिया है और वह इसके तमाम पहलूओं पर जांच करेगी, हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पुलिस ने बेहतर काम किया है अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया हैं। इस अवसर गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। इसके बाद श्री गहलोत महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचे जहां कन्हैयालाल पर हमले के समय घायल हुए ईश्वर सिंह से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने ईश्वर सिंह की सुरक्षा बढाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर सिंह के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा भी की।...////...
«
कन्हैयाला हत्याकांड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
West
»
गहलोत गुरुवार को उदयपुर जायेंगे
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
gahalot-ne-kanhaiyaalaal-ke-parijanon-se-milakar-bamdhaaya-dhaadhasa
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/gahalot-ne-kanhaiyaalaal-ke-parijanon-se-milakar-bamdhaaya-dhaadhasa
PAGETOP:
ERROR: